छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो लाख नगदी के साथ 52 जुआरी गिरफ्तार...प्रशिक्षु IPS ने की बड़ी कार्रवाई

Admin2
24 Nov 2020 4:13 PM IST
छत्तीसगढ़: दो लाख नगदी के साथ 52 जुआरी गिरफ्तार...प्रशिक्षु IPS ने की बड़ी कार्रवाई
x

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में कोटा पुलिस ने आंवली नवमी पर जुआ खेलते 52 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके पर ताश पत्ती के साथ 2 लाख से ज्यादा नकदी जब्त किया गया. पुलिस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि घोंघा जलाशय कोरी डेम के नीचे जंगल में कुछ लोग काट पटटी खेल रहे. कोटा पुलिस मुखिबर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी कर जुआ फंड पर रेड कार्रवाई की. प्रशिक्षु IPS थाना प्रभारी गौरव राय के नेतृत्व में पुलिस ने 52 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा, साथ ही 244930 रुपए नकदी जब्त किया.



Next Story