छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जेल से भागे 5 कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, सभी आरोपी गंभीर मामले में हुए थे अंदर

jantaserishta.com
6 May 2021 8:36 PM IST
छत्तीसगढ़: जेल से भागे 5 कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, सभी आरोपी गंभीर मामले में हुए थे अंदर
x

DEMO PIC

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। प्रदेश के महासमुंद जेल से संगीन मामलों में कैद 5 आरोपी फरार हो गए हैं। घटना गुरुवार दोपहर की है। पांचों कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकले हैं। कैदियों के फरार होने की जानकारी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

कैदियों की गिनती के दौरान पता चलते ही जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। कैदियों की तलाश में नाकेबंदी की गई है। जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देने वाले 5 कैदियों में से 4 महासमुंद और 1 गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इनमें धनसिंह, डमरूधर, दौलत, करण महासमुंद के निवासी हैं।

राहुल करंडा गाजीपुर का निवासी है। जेल की पीछे की दीवार फांदकर पांचों फरार हुए हैं। इनमें से एक कैदी 363, 366, 376, एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, तीन 397, 341, 25,27 के अपराध में बंद थे। इनमें 4 आरोपियों को 2019 और 1 को 2020 में जेल लाया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story