छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 2 इनामी समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Nil dhankar
6 Sept 2021 6:11 PM IST
छत्तीसगढ़: 2 इनामी समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर
x

दंतेवाड़ा। 'लोन वर्राटू' अभियान घर वापस आइये अभियान से प्रभावित होकर 2 इनामी नक्सली सहित 5 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक पी सुंदरराज के सामने आत्मसमर्पण किया है. इसमें पोज्जा सोड़ी, मासा सोड़ी, सुकारू, राकेश मड़कम, भूपेन्द्र सोड़ी ने सरेंडर किया है. जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला दंतेवाडा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय हैं. उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्पों और ग्राम पंचायतों में संबधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आईये) चलाया जा रहा.

Next Story