छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 48 साल अधेड़ ने 6 साल की बच्ची से किया था रेप, दुष्कर्मी को मरते दम तक जेल की सजा

jantaserishta.com
27 Nov 2021 6:17 PM GMT
छत्तीसगढ़: 48 साल अधेड़ ने 6 साल की बच्ची से किया था रेप, दुष्कर्मी को मरते दम तक जेल की सजा
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कोर्ट ने रेप मामले में दोषी अधेड़ को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। 48 साल के इस शख्स ने 6 साल की मासूम से रेप किया था। रेप करने के बाद अधेड़ भाग निकला था। बच्ची खेत में रोती हुई मिली थी। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

दरअसल, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर 2020 को एक 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ कुछ और बच्चे भी थे। इसके बाद बच्ची देर शाम तक घर ही नहीं लौटी थी। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद बच्ची घर के पास ही स्थित खेत में पड़ी हुई थी। वह रो रहाी थी। लोगों ने देखा था कि आरोपी कुंवर नगेशिया उस वक्त खेत की तरफ से भाग रहा था।
परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की थी तो पता चला था कि उसके साथ रेप हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने गांव वालों से मदद की गुहार लगाई थी और गांव में बैठक बुलाई थी। मगर इस बैठक में कुंवर नगेशिया नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।
शिकायत होने के बाद पुलिस ने कुंवर नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब जिले एवं सत्र न्यायालय में अपर एवं सत्र तथा पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश ने दोषी को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
Next Story