छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इन जिलों में 445 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Nilmani Pal
28 Nov 2021 10:22 AM IST
छत्तीसगढ़: इन जिलों में 445 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
x
CG NEWS

कोण्डागांव। कार्यालय रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार 09 दिसंबर 2021 को प्रातः 10.30 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेले में 309 पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जायेगी। जिसमें फायर सेफ्टी एण्ड डिसास्टर्स मैनेजमेंट इंस्ट्ीट्यूट द्वारा फायर मैन के 20, सेक्यूरिटी गार्ड के 100, ड्राईवर के 10, फ्यूजन माईक्रोफाईनेंस द्वारा फील्ड ऑफिसर के 15, फिल्ड ऑफिसर के 10, आटा कम्यूटर एजुकेशन प्रा. लि. जगदलपुर द्वारा कम्यूटर टीचर के 02, काउन्सलर के 02, प्रथम एजुकेशन फउण्डेशन धमतरी द्वारा हॉस्पिटालिटी के 50, इलेट्रिकल के 50, ब्यूटी पार्लर के 50 पदों पर भर्तियां की जायंेगी।

इस मेले में 08वी उत्तीर्ण से लेकर स्नातकों के लिए भी रोजागार के अवसर दिये गये हैं। रोजगार मेले में रोजगार प्राप्ति हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक एवं युवतियां उक्त तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

कांकेर - जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 30 नवम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 136 पदों पर भर्ती किया जायेगा, इनमें फायर मेन के 20 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 100 पद, वाहन चालक के 10 पद तथा रिलेशनशिप एक्सक्यूटीभ और असिस्टेंट एक्सक्यूटिव के 3-03 पदों पर भर्ती किया जायेगा। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से दिया जायेगा।


Next Story