छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोविड सेंटर से भागे आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले 4 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

Admin2
18 Jun 2021 4:23 AM GMT
छत्तीसगढ़: कोविड सेंटर से भागे आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले 4 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव
x

फाइल फोटो 

बलौदाबाजार: कोविड सेंटर से भागे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिफ्तारी के बाद सभी को दोबारा कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं अब इन आरोपियों को पकड़ने वाले 4 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। आज 15 जवानों का फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

बता दें कि TI से मारपीट और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं कोरोना की जांच में सभी पॉजिटिव पाए थे। जिसके बाद सभी को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर फिर से कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया।
वहीं अब आरोपियों को पकड़ने वाले भटगांव पुलिस के 4 जवान संक्रमित पाए गए हैं। संपर्क में आने वाले 15 जवानों का भी आज कोरोना टेस्ट होगा।
Next Story