छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में UK से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 4 लोग भी हुए संक्रमित, मचा हड़कंप

Admin2
29 Dec 2020 10:31 AM GMT
छत्तीसगढ़ में UK से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 4 लोग भी हुए संक्रमित, मचा हड़कंप
x
कोरोना का कहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा मंडरा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इनसे संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी के सैंपल नए वेरियंट की जांच के लिए पूणे भेजा गए हैं। अभी 5 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 65 लोग UK से वापस लौटे हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है। 6 लोगों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट में यूके के वैरिएंट जीनोम के बारे में पता चला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है।


Next Story