छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Sep 2021 4:18 AM GMT
छत्तीसगढ़: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बलरामपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन देखने गई किशोरी के साथ दो अपचारी बालकों के साथ पांच ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को अचेतावस्था में छोड़कर आरोपित भाग निकले। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची थी। मामले में शंकरगढ़ पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए दो अपचारी बालकों के साथ चार को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित अब भी फरार है।

राजपुर थाना क्षेत्र की पीड़िता 19 सितंबर को सहेली के साथ शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम कमारी गई थी। यहां गणेश विसर्जन के बाद पीड़िता की सहेली उसे स्कूल मैदान में छोड़कर परिचित के साथ चली गई थी। ग्राम कमारी निवासी आरोपित प्रयास बखला नजदीक में ही खड़े होकर मोबाइल में किसी से बात कर रहा था। कुछ देर बाद आरोपित प्रयास ने पीड़िता को सहेली और परिचित द्वारा बुलाने का झांसा देकर सड़क की ओर ले जाने लगा। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से आरोपित ने पीड़िता को नजदीक के खेत में ले गया जहां पहले से ही दो अपचारी बालक के साथ अनुराग सिंह, संजय छिपे हुए थे।

यहां सभी आरोपितों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता जब अचेत हो गई तो आरोपित उसे छोड़कर भाग निकले थे। होश आने पर पीड़िता किसी तरह कमारी चौक के पास पहुंची। अचानक उसे पिताजी के दोस्त मोटर साइकिल से जाते दिखे। उन्हीं के साथ वह घर लौटी। उस दिन उसके माता -पिता घर में नहीं थे। वे नाना-नानी के यहां नजदीक के गांव गए थे। जब वे घर लौटे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी रामकृष्ण साहू ने तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

शंकरगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित ग्राम कमारी निवासी प्रयास बखला, अनुराग सिंह 21 वर्ष, एवं दो अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रयास बखला एवं अनुराग सिंह को सत्र न्यायाधीश रामानुजगंज में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपित संजय कोरवा घटना दिनांक से फरार है।उसकी खोजबीन की जा रही है। फरार आरोपित के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में शंकरगढ, राजपुर के थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, उर्मिला लहरे, आरक्षक जगरनाथ पैकरा, शैलेन्द्र तिवारी, रूपेश गुप्ता, कमलदेव कुजूर, रामनरेश यादव, सरिता सिंह सक्रिय रहे।

Next Story