छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मछुआरे के जाल में फंसा 4 फीट मगरमच्छ, देखने उमड़ पड़ी भीड़

Nil dhankar
8 Jun 2022 11:30 AM IST
छत्तीसगढ़: मछुआरे के जाल में फंसा 4 फीट मगरमच्छ, देखने उमड़ पड़ी भीड़
x

जगदलपुर। जगदलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक तलाब में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें मगरमछ फंस गया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि रोज की तरह मछुआरा गोरोमुंडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे।

तभी अचानक मछुआरे के जाल में एक 4 फ़ीट का मादा मगरमच्छ फंसा गया। ये देखकर मछुआरा हैरान रह गया। जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंसने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते गांव मे हड़कंप मच गया। डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को बांधकर अपने साथ चित्रकोट इंद्रावती नदी में ले जाकर सही सलामत छोड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ 4 फ़ीट के होने के साथ ही 20 किलोग्राम वजनी है फिलहाल मगरमच्छ को नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।


Next Story