छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 4 लड़कों ने मारा चाकू, मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

Nil dhankar
26 Feb 2022 9:13 AM IST
छत्तीसगढ़: 4 लड़कों ने मारा चाकू, मर्डर से इलाके में फैली सनसनी
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। मामूली विवाद पर 4 लड़कों ने नाबालिग की चाकू से गोद कर हत्या कर दी, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में हुई घटना पर पुलिस ने 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कुम्हार पारा में रहने वाला 17 वर्षीय नवीन महादेवा अपने दोस्त उदय चक्रवर्ती के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के समता कालोनी गार्डन गैस गोदाम गली के पास खड़ा था, तभी कुछ युवकों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में 17 वर्षीय नाबालिग नवीन महादेवा की मौत हो गयी, वहीं उदय गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल को आसपास के लोगों ने सिम्स में भर्ती कराया. इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी नाबालिग हैं, पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर कार्रवाई कर रही है.

Next Story