छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुकान के बहार 3 युवक पी रहे थे शराब, अंदर घुसने लगे और नब्बे हजार लूट ले गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
29 Nov 2021 7:16 AM IST
छत्तीसगढ़: दुकान के बहार 3 युवक पी रहे थे शराब, अंदर घुसने लगे और नब्बे हजार लूट ले गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

कोरबा: उमरेली के थोड़ा आउटर में एक देसी-विदेशी शराब दुकान संचालित है। शनिवार रात 3 युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने पहले दुकान से शराब खरीदी और वहीं बाहर खड़े होकर शराब पी। इसके बाद आरोपी दुकान के अंदर घुसने लगे। जिस पर गार्ड दिगम सिंह कंवर ने उन्हें अंदर जाने से मना भी किया। मगर उन्होंने अपने पास रखे कट्‌टा और चाकू से उसे धमकाया और मारपीट की। इसके बाद सेल्समैन अश्वनी राठौर और दिगम को बंधक बना लिया। आरोपियों ने दुकान के अंदर रखे 90 हजार नकद लूट लिए और करीब 11 से 11.30 बजे के बीच भाग निकले। इसके बाद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस के टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग चुके थे।

चोरों के नए रिवाज का पालन करते हुए आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले उड़े हैं। जिसके चलते आरोपियों को पकड़ने में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी नहीं जानते की आरोपी कौन हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story