छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: 3 युवकों की मौत, ट्रक ने रौंदा

Nilmani Pal
4 Nov 2024 7:23 AM IST
Chhattisgarh: 3 युवकों की मौत, ट्रक ने रौंदा
x
पढ़े पूरी खबर

सक्ती। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से ही ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, घटना डभरा खरसिया माग के बोड़ासागर का है। जहां देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से ही ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज ​दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई कि ट्रक कहां जा रही थी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Next Story