छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत...दो बाइकों में हुई टक्कर

Admin2
28 Feb 2021 11:47 AM IST
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत...दो बाइकों में हुई टक्कर
x
बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर आई है। जहां दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवारों में आमने सामने की भिड़ंत में यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 1 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया है। भीषण हादसे में 3 घायल हैं एवं 2 की हालत गंभीर बानी हुई है। लोगों ने बताया कि दोनों बाइक में 3-3 लोग सवार थे। घटना एनएच-353 में शहर के लभरा खुर्द न्यू सर्किट हॉउस के पास की है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच गई है एवं पुलिस घायलों और मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Next Story