छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 26 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

Nil dhankar
3 Feb 2022 8:48 AM IST
छत्तीसगढ़: 26 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
x
कोरोना का कहर

कवर्धा। पंडरिया के कन्या हाई स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। स्कूल की 26 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। स्कूल को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। ज्यादातर छात्राओं को सर्दी बुखार की शिकायत है। 26 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब 368 छात्राओं का भी सैंपल लिया गया है।

बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 2764 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. वहीं 2437 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। और 14 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.


Next Story