छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कार से 25 लाख का गांजा पकड़ाया...तस्कर मौके से फरार

Admin2
5 Nov 2020 5:17 PM IST
छत्तीसगढ़: कार से 25 लाख का गांजा पकड़ाया...तस्कर मौके से फरार
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। कोरबा पुलिस ने ढाई क्विंटल गांजे से भरा कार पकड़ा है। बरामद किये गये गांजे की कीमत 25 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। ड्राईवर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात को संदेह के आधार पर चेकिंग के दौरान जायलो वाहन क्रमांक सीजी 12 एजे 3881 को रोकने की कोशिश की तो चालक ने सोमवारी बाजार की ओर मोड़ लिया और पीछा करने पर तेज गति से टैक्सी स्टैंड की ओर भागा और ब्रेकर में लगभग 2 फीट उछलकर बंद हो गया। तभी मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी की तो तीन बोरी में भरे लगभग ढाई क्विंटल गांजा मिला।


Next Story