छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 24 वर्षीय महिला के साथ रेप करने वाला 20 साल का युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
26 March 2022 4:16 AM GMT
छत्तीसगढ़: 24 वर्षीय महिला के साथ रेप करने वाला 20 साल का युवक गिरफ्तार
x
छग

बेमेतरा। सुपेला पुलिस ने बेमेतरा जिले के देवकर गांव से दुष्कर्म के आरोपी 20 वर्षीय गजेंद्र कुमार उर्फ गज्जू चक्रपाणी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ 23 मार्च को 24 वर्षीय महिला ने केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323 और 506 के तहत केस दर्ज किया था।

मामले में रोचक बात यह है कि हमशक्ल भाइयों के चलते पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस शुक्रवार तड़के जब आरोपी को पकड़ने उसके घर गई तो हैरान हो गई। पुलिस आरोपी की तस्वीर लेकर पकड़ने गई थी। तस्वीर देखकर पुलिस घर से आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन बाद में पता चला कि वह आरोपी का हमशक्ल बड़ा भाई मनीष है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच दो से तीन साल की उम्र का अंतर है। लेकिन दोनों की शक्ल एक जैसी है। जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह खेत में काम कर रहा था।


Next Story