छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रेलवे फाटक के पास सट्टा खिला रहे थे 2 युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 Sept 2021 7:23 AM IST
छत्तीसगढ़: रेलवे फाटक के पास सट्टा खिला रहे थे 2 युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़: कोरिया जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के मगर्दर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उसी तारतम्य में आज थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की रेलवे फाटक के पास दो व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर हार जीत की बाजी का दाव लगा रहे हैं।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा बताए अनुसार रेलवे फाटक के पास दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ दौरान उन्होंने अपना नाम प्रकाश रजक उर्फ लाला पिता पूरनलाल एवं सूरज सिंह पिता संतोष सिंह बताया।
आरोपी प्रकाश के पास से 2000 नगद सट्टा पट्टी 1 नग डॉट पेन तथा आरोपी सूरज के पास से सट्टा-पट्टी 1450 रुपए, एक नग मोबाइल व एक नग डॉट पेन मिला जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story