छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 2 युवकों की हालत गंभीर, तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई टक्कर

Admin2
31 March 2021 2:10 PM IST
छत्तीसगढ़: 2 युवकों की हालत गंभीर, तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई टक्कर
x
सड़क हादसा

जगदलपुर। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें ग्रामीणों और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो युवक अपनी बाइक में सवार होकर जगदलपुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रायकोट के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार टाटा हेक्सा सीजी 18 एम 1738 ने सामने से बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक में सवार मंगनार निवासी डमरू और जयमन गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल युवकों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story