छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मकान ढहने से 2 लोगों की मौत, शासन ने दिया तत्काल मुआवजा

Shantanu Roy
17 Sep 2021 2:06 AM GMT
छत्तीसगढ़: मकान ढहने से 2 लोगों की मौत, शासन ने दिया तत्काल मुआवजा
x
पढ़े पूरी खबर

बेमेतरा। बेमेतरा इलाके में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश कधो मकानों के लिए आफत बनी गई है। नवागढ़ ब्लाक के ग्राम खेड़ा में कधाा मकान ढहने से मलबे में दबकर 80 साल की महिला और उसकी नातिन की मौत हो गई। नांदघाट थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि ग्राम खेड़ा निवासी धनईया बाई पति खेलावन यादव (80) साल व उसकी नातिन ईश्वरी यादव पिता तिरथी यादव (20) साल खाना खाने के बाद सो रहीं थीं।

रात करीब 11 बजे भारी बारिश के चलते कधाा मकान ढह गया। इससे मलबे में महिला और उसकी नातिन दब गईं। मकान ढहने की आवाज सुनकर पड़ोसी व स्वजन तत्काल मौके पर पहुंचे। मलबे में दबी महिला व युवती को उन्होंने बाहर निकाला और तत्काल संजीवनी 108 को फोन किया। एंबुलेंस के आने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
बारिश से कमजोर हो गईं मिट्टी की दीवारें
पुलिस ने बताया कि ग्राम खेड़ा में हुई घटना की जानकारी सुबह मिली तो तत्काल मौके पर स्टाफ को भेजा गया। मारो चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ भेजा गया। महिला के साथ ही उसकी नातिन रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हो गई हैं। ऐसे में कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
शासन ने तत्काल दी मुआवजा राशि
हृदय विदारक घटना के बाद राजस्व अमला तथा पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जहां आवश्यक कार्यवाही में लगी रही, वहीं राजस्व विभाग ने मृतका ईश्वरी यादव के नाम से तत्काल मुआवजा की राशि 4,00,000 का चेक और श्रद्धांजलि योजना के तहत 2,000 रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए


Next Story