छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज फिर मिले ब्लैक फंगस के 2 नए मरीज, एम्स रेफर

Admin2
28 May 2021 6:04 PM IST
छत्तीसगढ़: आज फिर मिले ब्लैक फंगस के 2 नए मरीज, एम्स रेफर
x
BREAKING

छत्तीसगढ़/भिलाई। पाटन निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, मरीज युवक में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे, युवक का एक निजि अस्पताल में इलाज चला रहा था और AIIMS रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही थी। दुर्ग CMHO डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं कोंडागांव जिले में भी ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है, रंधना गांव के ग्रामीण में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे हैं, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, CMHO डॉ टीआर कुंवर ने पुष्टि की है। इधर धमतरी जिले में भी ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया है, ब्लैक फंगस के मरीज को रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

Next Story