छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोविड सेंटर से 2 संक्रमित फरार, दोनों रेप मामले में है आरोपी

Admin2
5 May 2021 11:12 AM GMT
छत्तीसगढ़: कोविड सेंटर से 2 संक्रमित फरार, दोनों रेप मामले में है आरोपी
x
मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर से दुष्कर्म के दो आरोपियों के फरार होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 सेंटर आरागाही में पदस्थ डॉक्टर आशीष कुमार तिर्की ने थाने में आकर आरोपियों के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि कुसमी थाना में धारा 363, 366, 376 एवं पास्को एक्ट की धारा 4,6 के मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। कोरोना पॉजिटिव आने पर इन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद कोविड सेंटर से मौका देख कर आरोपी फरार हो गये है। इस घटना से यह साफ साबित होता है कि आरोपियों के भर्ती के बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे है। दोनों आरोपी 1 मई से लापता हुए हैं। दोनों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

Next Story