छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 2 किसानों की मौत, खेत में गिरी आकाशीय बिजली

Admin2
2 May 2021 3:27 PM IST
छत्तीसगढ़: 2 किसानों की मौत, खेत में गिरी आकाशीय बिजली
x

DEMO PIC 

गांव में छाया मातम

छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों ग्रामीण खेत पर काम कर रहे थे. घटना श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिर्रा का है. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चिर्रा निवासी 31 वर्षीय कन्हैया राठिया और 31 वर्षीय टीका राम अगरिया खेत में काम करने गए थे. इसी बीच अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी. आकाश के गरजने चमकने से दोनों ग्रामीण पेड़ के नीचे खड़े हो गए. उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. दोनों लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद श्यांग पुलिस मौके पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की.

Next Story