छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: थप्पड़ कांड मामले में 2 आरक्षक लाइन अटैच, एसपी ने जारी किया आदेश
Nil dhankar
28 Sept 2021 12:22 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई
भिलाई। भिलाई में महिला द्वारा एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी और थप्पड़ मारने के मामले की जानकारी अपने आला-अधिकारियों तक न पहुंचाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने कड़ी कार्रवाई की है. मीणा ने भिलाई भट्टी थाना पेट्रोलिंग के 2 आरक्षक को लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया है. बता दें कि विगत दिनों भिलाई के सेक्टर 1 में धर्म-समुदाय के एक व्यक्ति के साथ एक महिला ने गालीगलौच करते हुए थप्पड़ मारा था. और उस समय भिलाई भट्टी पेट्रोलिंग के आरक्षक शफीक अहमद व संजय सोनी उपस्थित थे. इसके अलावा दोनों आरक्षकों ने इस बात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा ने यह कार्रवाई की है.
Next Story





