छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 15 साल की छात्रा से गैंगरेप, 3 युवक गिरफ्तार

HARRY
20 Aug 2021 6:24 AM GMT
छत्तीसगढ़: 15 साल की छात्रा से गैंगरेप, 3 युवक गिरफ्तार
x
शर्मनाक वारदात

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले में 15 साल की छात्रा एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म की शिकार हो गई। पहले उसके कथित प्रेमी ने अपनी हवस बुझाई, उसके बाद नाबालिग छात्रा तीन दरिंदो के हत्थे चढ़ गई और सामुहिक दुष्कर्म की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले प्रेमी से मिलने देर रात गई थी। पहले प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बाइक सवार 3 युवक पहुंचे तो नाबालिग प्रेमी छात्रा को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद युवकों ने लड़की से गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

15 साल की किशोरी का स्कूल में ही साथ पढ़ने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग है। दोनों ने छिप-छिपकर मिलते थे। इस दौरान रात करीब 1 बजे लड़के ने गांव के पास ही सूनसान जगह पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। लड़की उससे मिलने पहुंची तो वहां लड़के ने दुष्कर्म किया। इसी बीच बाइक की आवाज आई तो लड़का उसे छोड़कर भाग निकला।

इसके बाद लड़की अकेले ही घर जाने लगी। रास्ते में रात करीब 3 बजे पहुंचे बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोका और उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां नहर किनारे उसके हाथ-मुंह कपड़े से बांध दिया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। लड़की किसी तरह से तड़के करीब 4.30 बजे अपने घर पहुंची। हालत देखकर मां ने पूछा तो उसने प्रेमी के दुष्कर्म करने कर बात बताई।

मां उसे गातापार थाने पहुंची। वहां आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। युवकों की धमकी से डरी किशोरी गैंगरेप की बात छिपा गई। प्रेमी के पकड़े जाने के दो दिन बाद लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप होने की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डुमरडीह गांव निवासी तीनों आरोपी कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा (27) को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story