छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 13 भृत्यों का किया गया सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति, देखें पूरी सूची

Admin2
22 May 2021 12:03 PM GMT
छत्तीसगढ़: 13 भृत्यों का किया गया सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति, देखें पूरी सूची
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़/जगदलपुर। कार्यालय कलेक्टर वित्त शाखा द्वारा जारी आदेश के तहत् विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर राजस्व स्थापना के अंतर्गत जिला बस्तर में कार्यरत 13 भृत्यों का सहायक ग्रेड-03 के पद पर वेतनमान 5200-20200़1900 ग्रेड पे (7वें पे मेट्रिक्स लेबल-4) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत सभी 13 कर्मचारियों को आगामी आदेश तक जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।

इसके अंतर्गत खुदराम नाग जिला कार्यालय जगदलपुर संलग्न कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर को आवक-जावक शाखा जगदलपुर, श्री रजनीकांत जेकब तहसील कार्यालय लोहण्डीगुड़ा संलग्न तहसील कार्यालय दरभा को तहसील कार्यालय दरभा, श्री दुर्जन सिंह कश्यप को जिला कार्यालय जगदलपुर से हिन्दी रिकाॅर्ड रूम जिला कार्यालय जगदलपुर, श्री निरंजन सिंह पटेल जिला कार्यालय जगदलपुर को प्रोटोकाल शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर, श्री पवन सिंह ठाकुर जिला कार्यालय जगदलपुर को राजस्व शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर, श्री जेट्टीकान्ता राव तहसील कार्यालय दरभा को तहसील कार्यालय दरभा, कुमारी बुदनी तहसील कार्यालय जगदलपुर को तहसील कार्यालय जगदलपुर, श्री सुकुराम बघेल जिला कार्यालय जगदलपुर संलग्न कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बस्तर को खाद्य शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर, श्रीसुमन सिंह नाग तहसील कार्यालय तोकापाल को तहसील कार्यालय तोकापाल, श्री पुरूषोत्तम बघेल जिला कार्यालय जगदलपुर को तहसील कार्यालय जगदलपुर, श्री आयुष चैहान जिला कार्यालय स्थानीय निर्वाचन शाखा जगदलपुर को वित्त शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर, श्री लिखेराम मौर्य जिला कार्यालय जगदलपुर को सांख्यिकी शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर एवं श्री घासीराम कश्यप जिला कार्यालय जगदलपुर को खनिज शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। इन सभी पदोन्नत कर्मचारियों को 10 दिवस के भीतर नवीन पदोन्नत शाखा एवं कार्यालयों में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गए है।

Next Story