छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: आज जारी हो सकता है 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर चेक करें परिणाम
Nil dhankar
12 May 2022 7:31 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानी 12 मई 2022 को जारी किया जा सकता है.
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. छत्तीसगढ़ में बोर्ड एग्जाम का आयोजन मार्च महीने में किया गया था. बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित हुई थीं. वहीं 10वीं क्लास की परीक्षाएं 3 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गईं थीं.
Next Story





