छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: झूला बना मौत का कारण, किशोर की गई जान

Nil dhankar
1 Feb 2022 6:51 AM IST
छत्तीसगढ़: झूला बना मौत का कारण, किशोर की गई जान
x
जांच जारी

भिलाई। दुर्ग के पंचशील नगर में 12 साल के बच्चे की मौत साड़ी को झूला बनाकर झूलते वक्त हो गई. घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है.

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी की रात नयापारा पंचशील नगर निवासी मंजीत कुंभकार ने शिकायत की कि उसका बेटा मानव कुंभकार (12 वर्ष) शाम 6 बजे घर में साड़ी का झूला बनाकर खेल रहा था. साड़ी का झूला गले में फंस जाने से बेहोश हो गया. तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रास्ते में बालक की मौत हो गई.


Next Story