छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 3 स्कूलों में 11 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 Aug 2021 12:14 AM IST
छत्तीसगढ़: 3 स्कूलों में 11 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
x

छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलते ही बच्चों के संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़ने लगा है। अब जांजगीर के 3 स्कूलों में 11 बच्चे संक्रमित मिले हैं। मामला सामने आने पर स्कूलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं बच्चों के कांटेक्ट में आए लोगों की भी ट्रेसिंग हो रही है। कलेक्टर ने तीनों स्कूलों को 7 दिन के लिए बंद कर दिया है। प्रदेश में 7 दिन के दौरान 43 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव मिल चुके हैं।

बिरगहनी स्थित हाई स्कूल में 6, बलौदा के सरस्वती में शिशु मंदिर में 2 और उच्चभट्टी ग्राम के मिडिल स्कूल में 3 बच्चे संक्रमित हुए हैं। इन बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद स्कूलों को 7 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।
कलेक्टर ने बच्चों के संपर्क में आए सभी अन्य छात्रों, पैरेंट्स और शिक्षकों की भी जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि स्कूलों की लगातार निगरानी रखें। लक्षण दिखाई देने पर बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं देना है। शासन के निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 100% वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story