छत्तीसगढ़: 3 हजार रूपए के लिए 10 माह के बच्ची का अपहरण, जाने क्या है पूरा माजरा?

जांजगीर चाम्पा: बच्ची के अपहरण के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता बिंदा साहू ने बताया की निशा तिवारी,पुष्पा साहू एवं सोनू खान ने बच्ची का अपहरण कर लिया। पीड़िता ने बताया कि 10 माह पूर्व बच्ची के जन्म के समय डिलीवरी के लिए निशा तिवारी ने 3 हजार फीस चार्ज की थी। उस टाइम पीड़ित ने पैसे नहीं होने की असमर्थता जताई थी और बाद में देने की बात कही थी। इस पर 10 माह बाद सोमवार को पैसे के तकादे के लिए निशा, पुष्पा और सोनू आए। पीड़िता ने बताया कि राशि नहीं देने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। मेरी 10 माह की बच्ची को अपने साथ उठाकर ले गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 244/21 धारा 365,294,506,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





