छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : व्यापारी से 1 लाख से ज्यादा की लूट, 4 बदमाशों ने ऐसे बनाया निशाना

Admin2
27 Oct 2020 3:49 PM GMT
छत्तीसगढ़ : व्यापारी से 1 लाख से ज्यादा की लूट, 4 बदमाशों ने ऐसे बनाया निशाना
x

Demo Pic 

व्यापारी से लूट, 4 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। अपराधियों के बढे हौसले और लूट की वारदातों को लगातार दे रहे अंजाम। इसी कड़ी के चलते भिलाई में बीती रात बाइक सवार युवकों ने एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अरुण साहू गंडई का रहने वाला है। अरुण साहू बीती रात भिलाई के खुर्शीपार से गंडई जाने के लिए निकला था। अरुण साहू दो लाख रुपए नगदी रखा हुआ था। बदमाशों ने मारपीट कर व्यापारी के पास रखे 1 लाख 90 हजार रूपए लूट कर मौके से फरार हो गये है। मामले में पीड़ित ने पुलिस थाने में अपराध दर्ज कराया है। व्यापारी का नाम अरूण कुमार साहू है और पेंड्री दुर्ग में रहता है।

जानकारी के मुताबिक घटना नंदनी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित व्यापारी अरूण साहू सब्जी का थोक व्यापार करता है। सोमवार की रात में सब्जी बिक्री से मिले 1 लाख 90 हजार रूपए अपनी स्कूटी की डिक्की में रख कर घर लौट रहा था।

रात साढ़े नौ बजे के आसपास बोगदा पुलिया एरोड्र्म के पास पीछे से दो बाइक सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोका। आरोपियों ने अरूण को जमीन में गिरा कर मारपीट करते हुए डिक्की में रखे 1 लाख 90 हजार रूपए लेकर फरार हो गये। घटना के बाद अरूण ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने घटना के 14 घंटे बाद इस मामले में शिकायत दर्ज की है। फिलहाल लूट के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story