छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 2 किलो गांजे के साथ 1 गिरफ्तार, घर में छुपाकर कर रहा था अवैध कारोबार

Admin2
4 May 2021 10:46 AM IST
छत्तीसगढ़: 2 किलो गांजे के साथ 1 गिरफ्तार, घर में छुपाकर कर रहा था अवैध कारोबार
x

DEMO PIC

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। जिले की पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाही के दौरान एक युवक के घर से 2 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 बस्ती सरायपाली निवासी रमेश महापात्रा (43) के पास से सरायपाली पुलिस ने 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 23 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने गांजा आरोपी के घर से बरामद किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी रमेश महापात्रा अपने घर में गांजा छुपाकर रखा है और उसकी अवैध तरीके से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसके यहां छापामार कार्रवाई करते हुए पकड़ा।

जनता से रिश्ता के खबर का असर हुआ है। लगातार जनता से रिश्ता अपने समाचार पत्र और न्यूज़ वेबसाइट के जरिये ख़बरें प्रमुखता से प्रकाशित करते जा रहा है।

Next Story