छत्तीसगढ़

छठ पूजा पर कल छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित, देखें आदेश

jantaserishta.com
19 Nov 2020 5:50 PM IST
छठ पूजा पर कल छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित, देखें आदेश
x

फाइल फोटो 

रायपुर:- राज्य शासन द्वारा छठ पूजा के अवसर पर 20 नवम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ शासन के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध आज मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह अवकाश राज्य शासन द्वारा 'निगोशियेबल इंस्टूमेंट एक्ट 1881' के तहत घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा गतवर्ष से प्रदेश में तीजा, हरेली पर्व, छठ पूजा, माता कर्मा जयंती और विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story