छत्तीसगढ़

शराब गटकने में छग की महिलाएं तीसरे नंबर पर

Nilmani Pal
28 March 2022 1:45 AM GMT
शराब गटकने में छग की महिलाएं तीसरे नंबर पर
x

रायपुर। शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है, यह सभी जानते हैं। लेकिन हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिलाएं भी शराब पीने के मामले में पुरुषों से आगे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराब पीने के मामले में देश में तीसरे नंबर पर हैं। जी हां, इस राज्य की महिलाओं ने शराब गटकने के मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की महिलाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 17.3 फीसदी महिलाएं तंबाकू खाती हैं। इसके अलावा यहां करीब 5 प्रतिशत महिलाएं शराबी हैं। उत्तर प्रदेश में 8.4 फीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं और करीब 0.3 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। वहीं मध्य प्रदेश यानी एमपी में केवल 1 फीसदी महिलाओं को ही शराब की लत है।

आपको यह भी बता दें कि अरूणाचल प्रदेश में 18.8 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू खाती हैं और 52.7 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। झारखंड में 6.1 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की 100 में से 5 महिलाएं शराब पीती हैं, जबकि 17 तंबाकू का सेवन करती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस सर्वे के हवाले से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के 17.9 फीसदी पुरुषों ने शराब पीना छोड़ दिया है। 12.1 फीसदी पुरुषों ने तो तंबाकू का भी त्याग कर दिया। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में 34.8 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं, जबकि 43 फीसदी तंबाकू चबा रहे हैं।


Next Story