छगन लाल मूंदड़ा ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर/ओड़िशा। छग बीजेपी के नेता छगन लाल मूंदड़ा ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता थे।



यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को डॉ. देवेंद्र प्रधान ने अपने बेटे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक आवास पर सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली थी। वह 83 वर्ष के थे।
देवेंद्र प्रधान ढेंकानाल जिले (अब अनुगुल) के कणिहां ब्लॉक के नालम गांव में 1941 में जन्मे थे। उन्होंने 1966 में एससीबी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। एक साल तक एससीबी में हाउस सर्जन के रूप में काम करने के बाद, तालचेर डेरा में एक सहायक चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने साल 1973 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 में भाजपा में शामिल होने के साथ हुई थी।





