छत्तीसगढ़
पान खाना पड़ा महंगा! रायपुर में स्कूटी से 10 लाख का बैग गायब
jantaserishta.com
10 Oct 2026 5:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर में कटोरा तालाब के पास कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपए की उठाईगिरी हुई है। पाने खाने के दौरान कैश से भरा बैग स्कूटी में रखा था, तभी मौका पाकर आरोपी बैग लेकर भाग निकले। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, किशोर बलवानी शुक्रवार को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। कटोरा तालाब के पास उन्होंने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और पास की दुकान पर पान खाने चले गए। स्कूटी में रखे बैग में 10 लाख रुपए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो बैग गायब मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, आरोपियों और नकदी के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





