छत्तीसगढ़

गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष बने चेतन देवांगन

Nilmani Pal
18 May 2022 9:55 AM GMT
गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष बने चेतन देवांगन
x

गंडई/राजनांदगांव। गंडई नगर पंचायत को आखिरकार बुधवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। कार्यकारी अध्यक्ष रहे चेतन देवांगन गंडई नगर पंचायत के नए मुखिया निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कुछ माह पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नगर पंचायत का जिम्मा सम्भाला था।

ज्ञात हो कि लगभग 4 माह पूर्व भाजपा समर्थित श्यामलाल ताम्रकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये पद से हटा दिया गया था। पंद्रह सदस्यीय नगर पंचायत में भाजपा के समर्थन से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए श्यामलाल ताम्रकार अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। लगभग ढाई साल बाद कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया, जिसमें श्यामलाल ताम्रकार को हार का सामना करना पड़ा। गंडई नगर पंचायत में करीब 4 माह से कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चेतन देवांगन कामकाज कर रहे थे। आज हुए मतदान के दौरान चेतन देवांगन ने भाजपा उम्मीदवार निर्मला साहू को 11/4 से शिकस्त देते अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।


Next Story