छत्तीसगढ़

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को 10 लाख का चेक वितरित

Nil dhankar
22 July 2026 5:12 PM IST
पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को 10 लाख का चेक वितरित
x

सरगुजा। सरगुजा में पदस्थ प्रधान आरक्षक (एमटी) पुरषोत्तम पैकरा की 07/01/2026 को आकस्मिक निधन पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री के द्वारा 10 लाख रूपये की बीमा राशि दिवंगत की पत्नी जगरमती पैकरा को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 10 लाख रूपये का चेक प्रदाय किया गया।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष गीर, मुख्य शाखा अधिकारी आशीष सिंह एवं उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह स्थापना शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अन्य स्टाप उपस्थित रहे।




Next Story