छत्तीसगढ़

चीतल की मौत, वन विभाग ने जांच शुरू की

Nilmani Pal
17 April 2025 2:53 PM IST
चीतल की मौत, वन विभाग ने जांच शुरू की
x

पिथौरा। समीप के गिरना टिकरापारा क्षेत्र में आज एक चीतल मृत अवस्था में मिला है। वन विभाग इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं देना चाहता, परन्तु ग्रामीण सूत्रों के अनुसार विगत सप्ताह भर में जंगल के अधिकांश क्षेत्र के जल जाने से वन्य प्राणियों में भगदड़ की स्थिति थी। सम्भवत: इसी भगदड़ में मृत चीतल या तो शिकारियों के जाल में फंस कर मारा गया होगा या आग से जल कर भागते मौत हुई होगी।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आज अलसुबह जंगल की आग बुझाने गए कुछ अज्ञात ग्रामीणों ने विभाग को जंगल में एक मृत चीतल पड़े होने की जानकारी दी। घटना स्थल पर मृत चीतल की दुर्गंध उठ रही थी। उसके पेट आदि के हिस्सों को चील कौओं सहित कुछ मांसाहारी प्राणियों ने नोंच डाला है। यह स्थिति मृत चीतल को देख कर सामने आ रही है।


Next Story