
x
महासमुंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर और अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के जंयती आज देशभर में मनाई जा रही है. जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर महासमुंद शहर में भव्य शोभायात्रा जैन समाज द्वारा निकाली गयी. जिसमें भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए।
तुषार साहू ने कहां महावीर जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह दिन उनके सिद्धांतों और शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। पूरे महासमुंद शहर में उत्सव का माहौल है। भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक शांतिपूर्ण, करुणामय और संतुलित समाज का निर्माण संभव है।
Next Story





