छत्तीसगढ़
रेलवे स्टेशन में चेकिंग जारी, दो टीमों ने किया निरीक्षण
Shantanu Roy
8 May 2022 10:13 PM IST

x
छग
रायपुर। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन रायपुर में रायपुर पुलिस, जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले ट्रेन, यात्रियों एवं यात्रियों के सामानों की चेकिंग हेतु शाम 6ः00 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अमरकंटक एक्सप्रेस, पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को चेक करने के साथ ही रेलवे स्टेशन स्थित संपूर्ण प्लेटफार्म तथा यात्रियों एवं उनके सामानों की भी चेकिंग जारी है।
Next Story





