छत्तीसगढ़
सन्नी अग्रवाल के द्वारा हितग्राहियों को 89 लाख से अधिक राशि का चेक वितरण
jantaserishta.com
29 July 2023 2:24 PM IST

x
कोरिया: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, सुशील सन्नी अग्रवाल के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज जिले में बैकुंठपुर के मानस भवन में श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सुशील सन्नी अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि रुपए 89 लाख 64 हजार का चेक वितरण किया गया।
इस अवसर पर सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल की मंशा है की अब मजदूर का बच्चा मजदूर नही रहेगा। इसी टैग लाइन के साथ आज श्रमिक साथियों के लिए मंडल में युवा से लेकर सियान तक के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। मेरा सभी श्रमिक साथियों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराकर इन योजनाओं का लाभ उठाए और अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं।
इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर’-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह कमरों, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण भट्टाचार्य, संगीता राजवाड़े, अविनाश पाठक, सुरेश साहू, रकीबा, रविशंकर राजवाड़े सहित भारी संख्या में श्रमिक साथी मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





