छत्तीसगढ़

स्टूडेंट्स के साथ धोखा, पेरेंट्स ने जमकर किया हंगामा

Nilmani Pal
20 Aug 2023 4:05 AM GMT
स्टूडेंट्स के साथ धोखा, पेरेंट्स ने जमकर किया हंगामा
x
छग

दुर्ग. एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए जगह-जगह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रही है। वहीं दूसरी तरफ उसी स्कूल परिसर में हिंदी मीडियम और इंग्लिश मीडियम के बच्चों में भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे ही भेदभाव को लेकर भिलाई में फरीदनगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का पेरेंट्स ने घेराव कर दिया। इसके बाद में बड़ी मुश्किल से मामले को शांत कराया गया।

भिलाई के फरीदनगर स्थित आत्मानंद सरकारी स्कूल में हिंदी मीडियम के 108 बच्चों को पहले तो एडमिशन दिया गया। एक से डेढ़ महीने तक क्लास भी चलाई गई। इसके बाद अचानक से उनका स्कूल बदलने का आदेश जारी कर दिया गया। जब ये बात परिजनों को पता चली तो वो आक्रोशित हो गए। उन्होंने शनिवार को स्कूल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विरोध प्रदर्शन करने गए अभिभावकों का आरोप है कि उन्होंने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में भर्ती कराया। उन्होंने सोचा था कि यहां एडमिशन दिलाने से उनके बच्चों को प्राइवेट स्कूल की तरह ही एजुकेशन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। अब उनके बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने अचानक पढ़ाई के बीच में ये आदेश जारी कर दिया कि उन्हें दूसरे स्कूल भवन में शिफ्ट किया जाए। पेरेंट्स का कहना है कि, अगर इस स्कूल की बिल्डिंग में उन्हें पढ़ाई करवाना ही नहीं था तो एडमिशन क्यों लिया गया। एक से डेढ़ महीने उनके बच्चों की क्लास इस स्कूल में क्यों लगाई गई?


Next Story