छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट के कर्मचारी से 4 लाख की ठगी, FIR दर्ज

Nil dhankar
9 Aug 2023 10:51 AM IST
हाईकोर्ट के कर्मचारी से 4 लाख की ठगी, FIR दर्ज
x
छग

बिलासपुर। इन दिनों ठगों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन खबर ठगी नई खबर आती रहती है और ठग हर अगले दिन नए शिकार की तलाश में लगे रहते हैं। एलआईसी का बोनस दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने ठगी है। बता दें कि बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने हाईकोर्ट कर्मी को अपना शिकार बनाया है। आरोपी ने हाईकोर्ट कर्मी को LIC का बोनस दिलाने का झांसा दिया और उससे 4 लाख की ठगी है।

पीड़ित इसकी शिकायत लेकर चकरभाठा थाना जा पहुंचा और उसने अपनी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और आरोपी की खोजबीन की जा रही है।


Next Story