बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर ठगी, खाते से 4 लाख पार, जाने पूरा मामला

रायपुर। राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में जानकारी देते हुए मोवा थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर नवीन श्रीवास्तव के खाते से 4 लाख 96 हज़ार 630 रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन श्रीवास्तव दलदल सिवनी का निवासी है। जिसे एक अज्ञात फोन नंबर से कॉल आया और बजाज फाइनेंस से बोल रहे है कहकर लोन दिलाने के प्रोसेस कि बात कही गई। जिसके बाद आरोपी ने प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 6 हज़ार खाते में गूगल पे से मंगवाए। उसके बाद फिर आरोपी ने कॉल करके फिर 30 हज़ार मंगवाए। ऐसा करते हुए आरोपी द्वारा नवीन के खाते से कुल 4 लाख 96 हज़ार रुपए मंगवा लिया गया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





