छत्तीसगढ़

नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों की ठगी, ठगबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 May 2024 10:17 PM IST
नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों की ठगी, ठगबाज गिरफ्तार
x
छग
सरगुजा। सरगुजा जिले में एक युवती को नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने 4 लाख की ठगी की है। युवक ने यह पैसे सिक्योरिटी मनी जमा करने के नाम पर ली थी। बतौली पुलिस ने आरोपी युवक को झारखंड से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ग्राम सिलमा निवासी अनिमा सिंह ने 13 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी पहचान झारखंड के पलामू निवासी मंटू कुमार रवि से हुई थी। मंटू कुमार रवि ने अंबिकापुर के एक निजी चिकित्सालय में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए 4 लाख रुपए की डिमांड की।
अनिमा सिंह ने मंटू कुमार रवि को कैश और खाते में 4 लाख रुपए दे दिए। पैसे लेने के बाद मंटू कुमार नौकरी को लेकर टालमटोल करता रहा। अनिमा मिंज ने पैसे वापस मांगे, तो वह पैसे भी नहीं दे रहा था। परेशान होकर अनिमा सिंह ने धारा 420 के तहत केस दर्ज कराया। बतौली पुलिस की टीम ने आरोपी मंटू कुमार रवि (24) को झारखंड के पलामू के बासबार से को गिरफ्तार किया। उसने नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। आरोपी को बतौली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Next Story