छत्तीसगढ़

300 रुपए देकर की 8 लाख की ठगी, रेलवे कर्मचारी ने थाने में दर्ज कराई FIR

Nil dhankar
7 Oct 2021 1:09 PM IST
300 रुपए देकर की 8 लाख की ठगी, रेलवे कर्मचारी ने थाने में दर्ज कराई FIR
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। लिंक रोड में रहने वाले रेल ड्राइवर को जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे की बात कही। उनकी बातों में आए रेलवे कर्मचारी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में एक हजार स्र्पये लगा दिए। इसमें जालसाजों ने तीन सौ स्र्पये का फायदा दिया। एक हजार में तीन सौ स्र्पये का फायदा पाने के बाद रेलवेकर्मी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में आठ लाख 73 हजार स्र्पये जमा करा दिए। जालसाजों ने खाता मेंटेन नहीं होने की बात कहते हुए उनकी रकम हड़प ली। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुए। रेल ड्राइवर ने मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जालसाजों की तलाश कर रही है।

तारबाहर क्षेत्र के लिंक रोड स्थित सुमंगल अपार्टमेंट में रहने वाले संजय कुमार श्रीवास्तव रेलवे ड्राइवर हैं। 25 मई को उनके मोबाइल में वाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे की बात कही गई। ज्यादा कमाई के लालच में उन्होंने लिंक में जाकर एक एप डाउनलोड कर लिया। इसमें अपनी आइडी बनाकर उन्होंने एक हजार स्र्पये जमा करा दिए। इस पर उन्हें दूसरे ही दिन 350 स्र्पये का मुनाफा दिया गया। साथ ही अधिक कमाई के लिए नौ हजार स्र्पये मांगे गए।

इस पर उन्हें प्रतिदिन एक हजार के मुनाफे की बात कही गई। ज्यादा मुनाफा देख उन्होंने स्र्पये जमा करा दिए। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नियम बताते हुए खाते को मेंटेन करने की बात कही। इस बीच उन्होंने खाते को मेंटेन करने के चक्कर में 13 अगस्त तक आठ लाख 73 हजार स्र्पये जमा करा दिए। इस बीच उन्होंने अपने साथियों को भी लिंक शेयर कर स्र्पये जमा कराने कहा। बाद में खाता मेंटेन नहीं होने की बात कहते हुए उनकी रकम डूबने की बात कही गई। साथ ही उनसे वाट्सएप पर बातचीत भी बंद कर दी गई। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी मिली। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जालसाजों की तलाश कर रही है।

Next Story