छत्तीसगढ़

वन मंत्री से अवार्ड दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से की 13 लाख की ठगी

Shantanu Roy
19 April 2024 6:10 PM GMT
वन मंत्री से अवार्ड दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से की 13 लाख की ठगी
x
छग
गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही। शिक्षक से 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामल में अब शिक्षक ने मरवाही थाने में FIR दर्ज करायी है। ठगी का शिकार हुए सहायक शिक्षक का नाम अर्जुन सिंह धुर्वे है। आरोप है कि सागौन का प्लांटेशन करने के नाम पर तीन शातिर ठगों ने सहायक शिक्षक से 12.63 लाख रुपए ठग लिये। अर्जुन सिंह ने मरवाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद मरवाही पुलिस ने तीनों आरोपियों उत्कर्ष पांडे, शैलेंद्र सिंह और पंकज कुमार शर्मा के विरुद्ध धारा 420 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शासकीय प्राथमिक शाला करगीकला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ अर्जुन सिंह धुर्वे ने सतना जिले के रहने वाले तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है।

अर्जुन सिंह मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लिटिया सरई के रहने वाले हैं। शिकायत के मुताबिक सतना के रहने वाले उत्कर्ष पांडे, शैलेंद्र सिंह और पंकज कुमार शर्मा ने सागौन प्लांटेशन लगाने के नाम पर 12 लाख 63 हजार 103 रुपए की धोखाधड़ी की है। सहायक शिक्षक अर्जुन सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले साल अगस्त 2023 में उनके घर ग्राम लिटिया सरई में उपरोक्त तीनों आरोपी आए। आरोपियों ने बताया कि वो ओम साईं शक्ति बायो प्लांटेक कंपनी के कर्मचारी हैं। कंपनी सागौन का पौधा खरीदी पर सब्सीडी देती है। अगर वो 6500 पौधा 170 रूपये प्रति पौधा के हिसाब से खरीदी करेंगे, तो उनको कंपनी 3 करोड की सब्सिडी देगी।आरोपियों ने उनसे उनकी जमीन का बी 1, खसरा, पैन कार्ड और पासबुक की फोटो कॉपी ले ली।
Next Story