छत्तीसगढ़
चरण दास महंत का एक बार फिर पीएम मोदी पर विवादित बयान...एक और FIR की तैयारी
jantaserishta.com
10 April 2024 12:38 PM IST

x
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2 बजे निर्वाचन आयोग कार्यालय जायेगा।
रायपुर: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2 बजे निर्वाचन आयोग कार्यालय जायेगा। भाजपा, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराएगी। इससे पहले भाजपा की शिकायत पर आयोग ने नांदगांव में एफआईआर दर्ज करा चुका है।
चरणदास महंत ने अब मोदी को डिफाल्टर कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देशभर में चर्चा में आए छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक अब मोदी को डिफाल्टर कहा है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले सप्ताह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर संसद में लाठी से फोड़ सकने वाला सांसद चुनने की सलाह लोगों को दी थी। इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हुई और आखिरकार महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी सक्ती जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। चरण दास महंत ने पीएम मोदी को डिफॉल्टर बताया है। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं। चाहे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात हो। और ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।
Tagsनिर्वाचन आयोग कार्यालयडॉ चरण दास महंतबीजेपीछत्तीसगढ़ बीजेपीElection Commission OfficeDr. Charan Das MahantBJPChhattisgarh BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





