छत्तीसगढ़
चरित्र शंका: रायपुर में पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश
Nil dhankar
3 Jun 2022 8:52 AM IST

x
रायपुर। चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की हत्या करने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक गिरधारी यादव अपने परिवार के साथ घर के पास में ही किराये के मकान रहता है। जो अपनी पत्नी भारती यादव के चरित्र पर शंका जाहिर कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और लात से मारपीट किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. जिससे उसकी पत्नी भारती यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी गिरधारी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Next Story





