छत्तीसगढ़

चालान पर बवाल: बहन की स्कूटी का चालान कटा, नाराज युवक सड़क पर बैठा धरने पर

Shantanu Roy
1 July 2025 7:11 PM IST
चालान पर बवाल: बहन की स्कूटी का चालान कटा, नाराज युवक सड़क पर बैठा धरने पर
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। नगर पालिका कार्यालय के सामने मंगलवार शाम एक चालान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यातायात नियम उल्लंघन पर स्कूटी सवार युवती का चालान काटे जाने से नाराज उसका भाई शशांक ताम्रकार बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गया। युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस और नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस के अनुसार, हेलमेट और दस्तावेज जांच के दौरान स्कूटी सवार युवती के पास जरूरी कागजात अधूरे पाए गए थे, जिसके बाद चालान काटा गया। चालान की जानकारी मिलने पर युवती का भाई मौके पर पहुंचा और पुलिस से बहस करने लगा। उसका आरोप था कि चालान के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी बहन से गलत तरीके से बातचीत की और बदसलूकी की।


इसी बात से नाराज युवक सड़क पर बैठ गया और कार्रवाई रोकने की मांग करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का यह धरना चालान रद्द करवाने का दबाव बनाने के इरादे से किया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें युवक पुलिसकर्मियों से बहस करता और बीच सड़क पर नारेबाजी करते हुए बैठा नजर आ रहा है। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के समझाने और पुलिस द्वारा जांच का आश्वासन देने के बाद युवक ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा है कि क्या ट्रैफिक चालान जैसी कार्रवाई के विरोध में इस तरह सार्वजनिक सड़क पर धरना देना उचित है?
Tagsचालान विवादस्कूटी चालानट्रैफिक हंगामाधरना प्रदर्शनपुलिस नोकझोंकखैरागढ़ समाचारवायरल वीडियोट्रैफिक बाधितबहन के अपमान का आरोपShashank Tamrakarchallan protesttraffic disputehelmet rule violationpublic nuisanceroad blockadeKharagadh newsviral videopolice argumentscooter challanछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story